लोकसभा चुनाव 2024 में विधायकों ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमायी और वो सांसद बन गए। पंजाब में डेरा बाबक नानक, छब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला के विधायक के सांसद बनने के बाद से ही ये सीटें खाली हो गईं। भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने 4 नवंबर 2024 को इन सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य की इन चारों विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा गिद्दड़बाहा सीट की हो रही है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प है। इस सीट पर कांग्रेस ने लुधियाना से सांसद और पंजाब अध्यक्ष राजा वारिंग की पत्नी अमृता वारिंग, आम आदमी पार्टी ने डिंपी ढिल्लों और बीजेपी ने पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को अपना उम्मीदवार बनाया है।