PM Vidyalaxmi Scheme: केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi Students loan Scheme) को मंजूरी दे दी गई। नई दिल्ली में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा (Loan for higher Education) के 7.5 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराएगी। इस लोन की 75% क्रेडिट गारंटी भारत सरकार देगी। इस लोन की पात्रता के अन्तर्गत 8 लाख रुपए सालाना आमदनी वाले परिवार के बच्चे आएंगे। इन परिवार के बच्चों को 3% की ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।