
फ्लाइट में बच्चे का जन्म हुआ (सांकेतिक AI इमेज)
जमैका से न्यूयॉर्क जा रही कैरेबियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में हजारों फीट की ऊंचाई पर सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके कुछ समय बाद विमान के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट पर उतरने से पहले महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि बच्चा और उसकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है।
कैरेबियन एयरलाइंस की जमैका से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में एक बच्चे का जन्म हुआ है। अमरीकी कानून के अनुसार, तटरेखा से 12 मील तक का हवाई क्षेत्र देश का क्षेत्र माना जाता है। यदि बच्चे का जन्म इस क्षेत्र में हुआ है तो 14वें संशोधन के तहत बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा। इसके प्रमाण के रूप में सटीक अक्षांश-देशांतर के लिए विमान के मेडिकल लॉग या कैप्टन के लॉग की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यदि माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक है तो भी बच्चा वहां का नागरिक होगा। कैरेबियन एयरलाइंस ने बताया कि फ्लाइट में बच्चे का जन्म 5 अप्रैल को हुआ था।
कैरेबियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बच्चे के जन्म के बाद ATC ने उसका नामकरण कर दिया। जब विमान न्यूयॉर्क के करीब था, तब पायलट और क्वींस एयरपोर्ट के टावर के बीच दिलचस्प बातचीत हुई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पूछा कि क्या बच्चा हो गया है? जवाब में पायलट ने हां में जवाब दिया। इसके बाद कंट्रोलर ने हंसते हुए कहा कि ठीक है, बच्चे की मां को बताओ कि इसका नाम 'कैनेडी' रखना।
हवाई जहाज में बच्चे का जन्म होने के मामले बेहद कम दर्ज हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1929 से 2018 के बीच कमर्शियल फ्लाइट्स में बच्चों के जन्म होने के केवल 74 केस दर्ज हुए हैं। कुल 74 में से 2 बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि गर्भावस्था में हवाई यात्रा आमतौर पर सुरक्षित होती है। हालांकि, अधिकांश एयरलाइंस 36 सप्ताह से ज्यादा की गर्भावस्था में उड़ान भरने से रोकती हैं। एयरलाइंस 28 सप्ताह से ज्यादा की गर्भावस्था में लिए मेडिकल क्लीयरेंस के साथ ही यात्रा की अनुमति देती हैं।
Published on:
09 Apr 2026 03:42 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
