13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत और 250 घायल

Afghanistan Flash Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। लोगों को बाढ़ की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Flash floods in Afghanistan

Flash floods in Afghanistan

भारत में ही नहीं, कुछ और देशों में भी इस समय मानसून का असर है। इस वजह से झमाझम बारिश हो रही है। अफगानिस्तान में भी इस समय मानसून का असर देखने को मिल रहा है और देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो बाढ़ का रूप ले रही है। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मूसलाधार बारिश की वजह से प्रांत के कई हिस्सों में सोमवार की दोपहर को अचानक से बाढ़ आ गई।

35 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार की दोपहर आई बाढ़ की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। यह बाढ़ काफी प्रभावशाली थी और लोगों को बहा ले गई।

250 लोग घायल

बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार की दोपहर को 250 लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

सडकों पर भरा पानी, कई घरों को हुआ नुकसान

सोमवार की दोपहर को आई बाढ़ से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। साथ ही इस वजह से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ लोग तो बाढ़ की वजह से बेघर भी हो गए।

अब तक 400 से ज़्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान में मई से अब तक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हज़ारों लोग इस वजह से बेघर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- हमास को एक और झटका, अर्जेंटीना में किया गया आतंकी संगठन घोषित