
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के आदेश के बाद अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग्स कार्टेल पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी सैनिकों ने कार्टेल से जुड़ी एक शिप को निशाना बनाया है। यह जहाज ड्रग्स लेकर अमेरिका की ओर जा रहा था।
अमेरिकी सैनिकों के हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस घटना में तीन लोग मारे गए हैं। यह शिप वेनेजुएला की तरफ से अमेरिका की तरफ आ रहा था। इस पर ड्रग्स लदे हुए थे। उन्होंने कहा कि यह हमला ड्रग तस्करी नेटवर्क और नार्को-टेररिस्ट के खिलाफ था। यह कार्टेल अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में काफी एक्टिव हैं। बता दें कि इस महीने अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर किया गया यह दूसरा बड़ा हमला था।
ट्रंप ने कहा कि अगर ड्रग्स कार्टेल ने अमेरिकी धरती पर अपनी गतिविधि बंद नहीं की तो उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। अमेरिकी प्रशासन ड्रग्स कार्टेल को पूरी तरह से खत्म कर देगी। ट्रंप ने हमले का वीडियो भी ट्रूथ सोशल पर शेयर किया है। इसमें एक जहाज में विस्फोट होते और आग लगते हुए दिखाया गया है। अमेरिकी हमले पर अभी तक वेनेजुएला से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इससे पहले भी 3 सितंबर को अमेरिका ने वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रहे एक जहाज पर हमला किया था। अमेरिका का कहना था कि इस हमले में ड्रग्स कार्टेल से जुड़े 11 लोग मारे गए थे। ट्रंप सरकार ने इस कार्रवाईयों को ड्रग्स कार्टेल को रोकने का हिस्सा बताया था। इधर, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वेनेजुएला के पास कैरेबियाई इलाके में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।
शनिवार को 5 अमेरिकी F35 लड़ाकू विमानों को प्यूर्टो रिको में उतरे देखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के बाहर 10 स्टील्थ फाइटर जेट्स को क्षेत्र में तैनात करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे कैरेबियाई इलाके में 7 अमेरिकी युद्धपोत और एक परमाणु पनडुब्बी भी क्षेत्र में मौजूद हैं।
Published on:
16 Sept 2025 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
