
Air strikes in Sudan's capital Khartoum
सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस युद्ध का छठा हफ्ता शुरू हो चुका है। एक महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध के अभी भी रुकने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध की वजह से सूडान में स्थिति काफी खराब हो चुकी है। यूं तो सूडान के कई हिस्सों में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, पर देश की राजधानी खार्तूम (Khartoum) इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित है। खार्तूम से ही यह हिंसा शुरू हुई थी और अभी भी सूडानी राजधानी को इससे राहत नहीं मिली है।
हवाई हमलों से फिर दहला खार्तूम
15 अप्रैल से सूडान में शुरू हुए युद्ध में अब तक खार्तूम कई जख्म झेल चुका है। आज एक बार फिर सूडानी राजधानी हवाई हमलों से दहल उठी। खार्तूम से लगते हुए दक्षिणी ओमडुरमन (Omdurman) और उत्तरी बहरी (Bahri) में आज हवाई हमले देखे गए। चश्मदीद गवाहों ने भी इस बात की पुष्टि की। 5 हफ्तों से चल रहे युद्ध में यह पहला मौका नहीं है जब हवाई हमलों ने खार्तूम को दहलाया है।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की से, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली मुलाकात
मृतकों और घायलों की संख्या
यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 700 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 5,200 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।
करीब 11 लाख लोग विस्थापित
यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक करीब 11 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ सकता है।
ढाई लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश
यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही हिंसा के चलते अब तक 2,50,000 से ज़्यादा लोग सूडान छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जा चुके हैं। यूनाइटेड नेशंस पहले ही कह चुका है कि आने वाले समय में यह आँकड़ा 8 लाख को भी पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें- बराक ओबामा समेत 500 अमरीकियों पर रूस ने लगाया बैन
Published on:
20 May 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
