ईरान की मेहर न्यूज के मुताबिक, ईरानी सेना ने अमेरिकी हमलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वे हमला रोकने में नाकामयाब रहे। उन्होंने कहा कि फोर्डो न्यूक्लियर साइट के एक हिस्से पर हमला हुआ। ईरानी मीडिया ने कहा कि ईरान ने हमले से कुछ समय पहले ही तीनों न्यूक्लियर साइट खाली कर दिए थे।