5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या अमेरिका ने मिडिल के ईस्ट के देशों को बीच मझधार में छोड़ दिया? 17500 अमेरिकी लौट चुके देश, एयरलिफ्ट जारी

Iran Israel War के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। अमेरिका ने अपने लोगों को मिडिल ईस्ट से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
US Embassy Riyadh attack, Drone attack on US Embassy Saudi Arabia, Iran retaliation Gulf region, Middle East tensions 2026,

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान ने किया हमला (Photo-IANS)

Iran Israel War: मिडिल में हालत बद से बदतर होते हैं जा रहे हैं। जंग में अबतक 1500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकतर 1450 मौतें ईरान में हुई है। वहीं, तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका ने मध्य एशिया के देशों को उनकी हालात पर छोड़ दिया है। दरअसल, अमेरिका ने अपने हजारों नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट शुरू कर दी हैं।

अमेरिकी नागरिकों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

संयुक्त राज्य अमेरिका का विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को स्वदेश लौटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को अमेरिकी नागरिकों को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट मिडिल ईस्ट से अमेरिका रवाना हुई। अधिकारियों ने कहा कि कई देशों में निकासी अभियान का दायरा बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में और उड़ानें भी चलाई जाएंगी।

UAE, सऊदी, कतर से अमेरिकी नागिरकों को निकाला जा रहा

विदेश विभाग ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब और इजरायल में रहने वाले अमेरिकियों की मदद कर रहा है। विभाग उन अमेरिकी नागरिकों की मदद के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहा है, जो मिडिल ईस्ट से निकलकर अमेरिका लौटना चाहते हैं। सहायता चाहने वाले नागरिकों से विभाग द्वारा बनाए गए ‘क्राइसिस इंटेक सिस्टम’ के माध्यम से पंजीकरण करने को कहा गया है, ताकि संबंधित विभाग उन्हें वहां से निकालने के लिए इंतजाम देख सके।

अब तक 17500 अमेरिकी लौट चुके देश

उन देशों में जो अमेरिकी विमान या ग्राउंड परिवहन के विकल्प में दिलचस्पी रखते हैं, उनसे क्राइसिस इनटेक फॉर्म भरने या अमेरिकी विभाग की चौबीसों घंटे काम करने वाली इमरजेंसी टास्क फोर्स से संपर्क करने के लिए कहा गया है। 28 फरवरी से हजारों अमेरिकी पहले ही इस इलाके से घर लौट चुके हैं। विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने एक बयान में कहा कि 28 फरवरी से, 17,500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक मिडिल ईस्ट से सुरक्षित अमेरिका लौट आए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कई और अमेरिकी पहले ही मिडिल ईस्ट छोड़ चुके हैं, लेकिन अमेरिका पहुंचने से पहले अभी भी दूसरे देशों से होकर यात्रा कर रहे हैं। अमेरिकी विभाग ने कहा कि उसकी 24 घंटे की इमरजेंसी टास्क फोर्स पूरे इलाके में नागरिकों को यात्रा की जानकारी और दिशा-निर्देश देने में सक्रिय रूप से मदद कर रही है। जॉनसन ने कहा कि विभाग की 24/7 टास्क फोर्स के जरिए हमने विदेश में लगभग 6,500 अमेरिकियों की मदद की है, जिसमें सुरक्षा गाइडेंस और यात्रा में मदद देना शामिल है।

अमेरिकियों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता

अधिकारियों ने कहा कि डिपार्टमेंट उन अमेरिकियों की मदद करना जारी रखेगा जो मिडिल ईस्ट को छोड़ना चाहते हैं। सुरक्षा कारणों से नागरिकों को निकालने की कोशिश की ऑपरेशनल जानकारी लिमिटेड रहेगी। अमेरिकी राज्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने पूरे इलाके में अमेरिकियों की मदद करने और कमर्शियल फ्लाइट्स, चार्टर्ड एयरक्राफ्ट और ग्राउंड ट्रांसपोर्ट ऑप्शन के जरिए लोगों को निकालने में मदद करने के लिए सैकड़ों लोगों को भेजा है। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकियों को खतरे से सुरक्षित जगह पर ले जाना है।