15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America Hindu Temple Shooting: अमेरिका में हिंदुओं को लेकर बढ़ी चिंता? एंटी-इंडियन नफरत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

America Hindu Temple Shooting Case: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम होने के बाद हिंदुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Saurabh Mall

•

Oct 15, 2026

US man plots mass shooting at Hindu temple

हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश से अमेरिका में हड़कंप। घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम (सोर्स- आईएएनएस)

America Hindu Temple Shooting Case Latest Update:अमेरिका में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इलिनोइस के ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रची गई। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को धर दबोचा। इस घटना के बाद अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

19 साल का युवक गिरफ्तार

पैलेटाइन पुलिस के मुताबिक, जांच 11 अक्टूबर को शुरू हुई थी। माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस को एक व्यक्ति से संदिग्ध ऑनलाइन संदेशों की जानकारी मिली थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

जांचकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी करने की योजना से जुड़ा एक दस्तावेज साझा किया था। उसने राइफल, मैगजीन, बॉडी आर्मर और अन्य टेक्टिकल एकुप्मेंट की तस्वीरें भी भेजी थीं।

पुलिस ने आरोपी को उसके घर से निकलते समय हिरासत में लिया। घर की तलाशी में एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों कारतूस और अन्य सामान मिलने की बात कही गई है। पुलिस को एक ऐसा दस्तावेज भी मिला, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा से जुड़े कथित विचार दर्ज थे। आरोपी पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने समेत आरोप लगाए गए हैं। सुनवाई के बाद जज ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया।

नफरत को गंभीरता से लेना जरूरी: अमेरिकी सांसद

घटना के बाद अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एंटी-इंडियन नफरत और व्हाइट सुप्रीमेसी जैसी विचारधाराएं गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

उन्होंने समय रहते सूचना देने वाले लोगों और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की सराहना की। कृष्णमूर्ति ने कहा कि हर अमेरिकी को बिना डर के रहने और अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार पूजा करने का अधिकार है। उन्होंने सभी तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

इंडियन अमेरिकन एडवोकेसी काउंसिल ने भी FBI और अमेरिकी न्याय विभाग से ऑनलाइन नफरत फैलाने वालों की जांच तेज करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इंटरनेट पर फैलाई जाने वाली नफरत वास्तविक दुनिया में हिंसा का रूप ले सकती है।

हिंदू संगठनों ने सतर्क रहने की अपील की

‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ यानी कि HAF ने घटना पर चिंता जताते हुए समुदाय के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। संगठन के मुताबिक, कथित साजिश से जुड़े दस्तावेजों और सामान की जांच की जा रही है। उसने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की। इस बीच, शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। दूतावास ने कहा कि वह भारतीय समुदाय के संपर्क में है और मामले पर नजर रख रहा है।