
अक्सर विवादों के साये में घिरे रहने वाले अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी का निधन उनके आवास कनेक्टिकट में हुआ। हेनरी ने अंतरराष्ट्रीय मसलों पर कई किताबें लिखी। वह बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। अमरीका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की सरकार में वह विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वह अपनी हरकतों और बयानबाजी के चलते अक्सर विवादों में पड़ जाते थे। या यूं कहें कि उन्हें विवाद खड़ा करने में मजा आता था। उन्होंने भारतीय महिलाओं को सबसे बदसूरत महिलाओं में से एक बताया था। हेनरी ताउम्र अमरीका की राजनीतिक और सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय नजर आए।
विवादों से रहा उनका गहरा नाता
हेनरी किसिंजर ने 1971 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बंटवारे के वक्त नरसंहार में पाकिस्तान का साथ दिया था। इस बंटवारे में भारत ने बांग्लादेश का साथ दिया और बड़ी भूमिका निभाई थी। उस वक्त भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। पाकिस्तान से बांग्लादेश के अगल होने के एक महीने बाद की जब इंदिरा गांधी निक्सन और किसिंजर से मिलने पहुंची थीं। उस दौरान रिचर्ड निक्सन और हेनरी किसिंजर ने इंदिरा गांधी के लिए अपशब्द कहे थे। किसिंजर और निक्सन ने उन पर "जंग शुरू करने" का आरोप लगाया और भारतीयों को "सबसे आक्रामक लोग" और चापलूस कहा था। यह संवाद टेप पर रिकॉर्ड हो रहा था और इसे अरसे बाद वर्ष 2020 में सार्वजनिक कर दिया गया था।
भारतीयों के लिए अच्छा ख्याल नहीं रखते थे हेनरी और निक्सन
जब इस टेप को सार्वजनिक किया गया तो पता चला कि अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति और तत्कालीन विदेश मंत्री बहुत अच्छा ख्याल नहीं रखते थे। उस टेप में दोनों ने कई आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। यह रिकॉर्डिंग 54 मिनट 42 सेकेंड के करीब थी। टेप में 50 वें मिनट पर निक्सन कहते हैं कि इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया की सबसे बदसूरत महिलाएं भारतीय महिलाएं हैं। निक्सन ने इसी बातचीत में किसिंजर से कहा कि भारतीय लोग सबसे कामुक हैं। वे चापलूसी में माहिर होते हैं। वे बकवास करते हैं और ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को मूर्ख बनाते हैं। हेनरी किसिंजर उनकी बातों में हामी भरते हुए सुने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Indigo Flight delay: इंडिगो की फ्लाइट उड़ने में हुई देरी, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने ली उनकी क्लास, देखें Video
Published on:
30 Nov 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
