2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय महिला की बनाई पेंटिंग बिकी 61.8 करोड़ रुपये में, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amrita Shergil's Painting Creates Record: अमृता शेरगिल की एक पेंटिंग हाल ही में रिकॉर्ड कीमत पर बिकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Sep 2023, 11:00 AM IST

amrita_shergil.jpg

Amrita Shergil

दुनिया में आर्ट और पेंटिंग्स का शौक रखने वालों की कमी नहीं है। अक्सर ही मामूली सी दिखने वाली पेंटिंग्स के ऊंची कीमत में बिकने की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। और इस बार भारतीय मूल की एक महिला की पेंटिंग ने यह कमाल करके दिखाया है। हम बात कर रहे हैं अमृता शेरगिल की बनाई एक पेंटिंग की। 1913 में हंगरी में जन्मी अमृता का पिता सिख और और माता हंगेरियन थी। इसलिए अमृता सिर्फ हंगरी और यूरोप के दूसरे शहरों में ही नहीं, भारत में भी रही।


किस पेंटिंग की हुई रिकॉर्ड कीमत पर बिक्री?

अमृता की 1937 में बनाई 'द स्टोरी टैलर' पेंटिंग 16 सितंबर को 61.8 करोड़ रुपये में बिकी है। किसी भारतीय कलाकार के लिए यह सबसे महंगी पेंटिंग है और इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। इस पेंटिंग में कुछ महिलाओं को अपने घर के बाहर गायों के साथ आराम फरमाते हुए दिखाया गया है। इसमें कुछ महिलाएं पान खा रही हैं, कोई हाथ वाला पंखा हिला रही तो कुछ बातें कर रही हैं।


दुनिया में न होने के बावजूद अमृता की पेंटिंग का कमाल

अमृता का 28 साल की उम्र में निधन हो गया था। अमृता भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, पर इसके बावजूद उसकी सामान्य सी पेंटिंग ने इतने साल बाद भी कमाल कर दिखाया।

यह भी पढ़ें- सज़ा रद्द होने और जमानत मिलने के बावजूद जेल में हैं इमरान खान, जानिए कब तक खानी होगी हवालात की हवा