विदेश

Sudan Violence : जंग के चलते अब तक करीब 2 लाख सूडानी छोड़ चुके हैं देश, और बढ़ सकती है संख्या

Sudan Conflict: सूडान में चल रही हिंसा को एक महीना पूरा होने वाला है। पर अभी भी देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने एक बार फिर इस जंग की वजह से सूडान को छोड़कर जाने वाले लोगों के एक बड़े आँकड़े की जानकारी दी है। यह आँकड़ा पिछली बार से दोगुना है।

2 min read
May 12, 2023
In Picture - Sudanese people

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही खूनी जंग को एक महीना पूरा होने वाला है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में के बीच स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हालात काफी खराब हो गए हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई हिंसा देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। सूडान में चल रही इस जंग के चलते देश में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए हैं और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में सूडानी अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जाने के लिए भी मजबूर हो गए हैं।


करीब 2 लाख सूडानी छोड़ चुके हैं देश

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) ने सूडान में चल रही खूनी जंग की वजह से अब तक बॉर्डर पार करके दूसरे देशों में शरण के लिए गए सूडानी लोगों का नया आँकड़ा बताया है जो पिछली बार से दोगुना है। कुछ दिन पहले यूनाइटेड नेशंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 लाख लोग हिंसा के इस माहौल के चलते सूडान की बॉर्डर पर करके दूसरे देशों में जाने के लिए मजबूर हो गए। पर आज यूनाइटेड नेशंस ने हिंसा के चलते सूडान छोड़कर जाने वाले लोगों का नया आँकड़ा बताया है और यह करीब 2 लाख है। यूनाइटेड नेशंस पहले ही कह चुका है कि आने वाले समय में यह आँकड़ा 8 लाख को भी पार कर सकता है।


यह भी पढ़ें- इमरान खान को मिली राहत, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानत

भारत समेत कई देश सूडान से निकाल रहे हैं अपने नागरिकों को

सूडान में चल रही हिंसा के चलते भारत समेत कई देश अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। भारत ने अपने हज़ारों नागरिकों को सूडान से निकाल लिया है।

मृतकों और घायलों की संख्या

यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।

7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित

यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस लगा रहा है पूरा जोर, नए सैनिकों की भर्ती के लिए 8 गुना तक ज़्यादा वेतन का ऑफर

Published on:
12 May 2023 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर