scriptRussia offering up to 8 times average salary to new recruits for war | यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस लगा रहा है पूरा जोर, नए सैनिकों की भर्ती के लिए 8 गुना तक ज़्यादा वेतन का ऑफर | Patrika News

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस लगा रहा है पूरा जोर, नए सैनिकों की भर्ती के लिए 8 गुना तक ज़्यादा वेतन का ऑफर

locationजयपुरPublished: May 12, 2023 03:33:35 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध के बावजूद यूक्रेन में तबाही मचाने के अलावा रूस को कुछ बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। पर इसके बावजूद रूस इस युद्ध के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

russian_soldiers_.jpg
Russian Soldiers

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। पर 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध को चलते एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। करीब 15 महीने से चल रहे इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही के साथ जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। पर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से शुरू हुए इस युद्ध में अभी तक पुतिन को अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई है। साथ ही रुसी आर्मी के सैनिक भी बड़ी संख्या में इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। रुसी आर्मी को यूक्रेन के कई शहरों से खदेड़ा जा चुका है। पर इसके बावजूद रूस इस युद्ध में पूरा जोर लगा रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.