14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Middle East Conflict: ईरान के हवाई हमलों पर बहरीन की सख्त जवाबी कार्रवाई, मिसाइल और ड्रोन रास्ते में ही ध्वस्त

Bahrain Iran Conflict: बहरीन द्वारा ईरानी हवाई हमलों को नाकाम करने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के प्रमुख द्वीपों और बंदरगाहों पर ताबड़तोड़ बमबारी शुरू कर दी है। इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अमेरिकी कब्जे का ऐलान करते हुए जहाजों से 20 फीसदी टैक्स वसूलने की बड़ी घोषणा कर दी है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 14, 2026

Bahrain Air Defences

Bahrain Air Defences : ईरानी हवाई हमले विफल, बहरीन की वायु सुरक्षा प्रणाली ने खतरे को टाला (फोटो सोर्स:Al Jazeera English)

Iran Missile Attack Bahrain: बहरीन द्वारा ईरानी हवाई हमलों को नाकाम करने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के प्रमुख द्वीपों और बंदरगाहों पर ताबड़तोड़ बमबारी शुरू कर दी है। इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अमेरिकी कब्जे का ऐलान करते हुए जहाजों से 20 फीसदी टैक्स वसूलने की बड़ी घोषणा कर दी है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

तनाव कम करे ईरान-अमेरिका: सऊदी अरब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एकबार फिर से शुरू हुए जंग को लेकर मिस्त्र और सऊदी अरब ने चिंता जताई है। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही की सुरक्षा बनाए रखने और तनाव को कम करने की अपील की है। मिस्रत्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलट्टी और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात की सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समुद्री रास्तों पर किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ सकता है। इसके साथ ही, मिस्त्र और सऊदी अरब ने ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए जा रहे हमलों की निंदा भी की।

बंदर अब्बास शहर में धमाके की आवाज सुनी गई

कई मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि ईरान के दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के बंदर अब्बास बंदरगाह शहर और केशम द्वीप के आसपास सोमवार दोपहर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट के अनुसार, धमाकों की आवाजें शहर से दूर इलाकों से आईं और ऐसा लग रहा था कि उनका केंद्र बंदर अब्बास के पश्चिमी तट के आसपास था। मेहर एजेंसी ने बताया कि ये धमाके होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री इलाकों में चल रही झड़पों से जुड़े हो सकते हैं। इधर, होर्मोजगन प्रांत के अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर ताजा हमलों में किसी के हताहत होने या घरों व व्यापारिक इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का अराघची ने उड़ाया मजाक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हम हमेशा से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के गार्जियन रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टोल के प्रस्ताव का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जहाजों को टोल तो देना चाहिए, लेकिन 20 फीसदी थोड़ा ज्यादा है। ईरान इस मामले में निष्पक्ष रहेगा।