24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है’, बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान, PoK को लेकर कही ये बड़ी बात

बलूत नेता मीर यार ने एक्स पर लिखा "तुम मारोगे, हम निकलेंगे। हम नस्ल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो। इस दौरान उन्होंने भारत सहित वैश्विक समुदाय से समर्थन मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 May 2025, 7:52 PM IST

file photo

Balochistan: बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का ऐलान कर दिया है। बलूच नेता मीर याच बलोच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि- बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकार उल्लंघनों का हवाला दिया।

भारत सहित वैश्विक समुदाय से मांगा समर्थन

बलूत नेता मीर यार ने एक्स पर लिखा "तुम मारोगे, हम निकलेंगे। हम नस्ल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो। इस दौरान उन्होंने भारत सहित वैश्विक समुदाय से समर्थन मांगा। उन्होंने भारतीय मीडिया और बुद्धिजीवियों से बलूचों को "पाकिस्तान के अपने लोग" न कहने का आग्रह किया, यह स्पष्ट करते हुए कि बलूच पाकिस्तानी नहीं, बलूचिस्तानी हैं। 

PoK को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर मीर यार ने भारत के रुख का समर्थन किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर PoK खाली करने का दबाव बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान भारत के PoK को खाली करने के फैसले का पूरा समर्थन करता है और चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान नहीं माना, तो उसे 1971 की तरह (ढाका में 93,000 सैनिकों के आत्मसमर्पण) अपमान का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना PoK के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है भारत

बलूच नेता ने कहा कि भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो केवल पाकिस्तानी लालची सेना जनरलों को ही रक्तपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि इस्लामाबाद पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें- गला सूखा तो भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि को लेकर की ये मांग

‘दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए’

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना "राष्ट्रीय फैसला" दे दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया को पाकिस्तान के बयान पर एकतरफा भरोसा नहीं करना चाहिए।