
Balochistan Liberation Army
13 अगस्त को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक आतंकी हमलो को अंजाम दिया गया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नाम के बलूच विद्रोहियों/आतंकी संगठन ने 4 चाइनीज़ नागरिकों समेत 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उनमें से 9 पाकिस्तान की सेना के सैनिक थे और चारों चाइनीज़ नागरिक इंजीनियर्स थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चाइनीज़ इंजीनियर्स और पाकिस्तानी सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्हें मार डाला। साथ ही इस संगठन ने इस आतंकी हमले के कुछ देर बाद ही इसकी ज़िम्मेदारी भी ले ली। अब हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन को धमकी दी है।
खून की नदियाँ बहाने की दी धमकी
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले के कुछ देर बाद ही चीन को एक बड़ी धमकी भी दी है। आतंकी संगठन ने बलूचिस्तान में रह रहे चीन के नागरिकों की खून की नदियाँ बहाने की धमकी दी है।
क्या है धमकी की वजह?
चीन के इंजीनियर्स और दूसरे कई वर्कर्स इस समय बलूचिस्तान में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो चीन के साथ पाकिस्तान के समझौते के तहत किया जा रहा है। इससे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी खुश नहीं है और वो चाहती है कि चीन के इस प्रोजेक्ट को रोका जाए और सभी चाइनीज़ बलूचिस्तान से तुरंत चले जाए।
यह भी पढ़ें- UK के सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेनहाट का बड़ा बयान, 'भगोड़ों की जगह नहीं यूके'
दिया 90 दिन का अल्टीमेटम
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चीन की धमकी के साथ 90 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आतंकी संगठन ने 90 दिन में चीन को अपने सभी नागरिकों को बलूचिस्तान से निकालने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर बलूचिस्तान में मौजूद चाइनीज़ नागरिकों की खून की नदियाँ बहाने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़ें- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन सुरक्षा के बावजूद रखते थे गन, जानिए वजह
Published on:
14 Aug 2023 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
