माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की हायर सैकंडरी की छात्रा संजीदा अख्तर स्मृति का दावा है कि उन्होंने हादसे के बाद घटनास्थल पर 10-12 शव देखे। वह कहती हैं, "विमान सिर्फ़ 5 फीट ऊपर था। अगर यह इमारत पर गिरता, तो हज़ारों छात्रों की जान जा सकती थी।" उनकी चिंता यह भी है कि इतनी घनी आबादी वाले इलाके में प्रशिक्षण विमान क्यों उड़ाया जा रहा था?