23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के चार लोगों के शव घर में मिले, हत्या की आशंका

Bangladesh Hindu family death: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। रिटायर्ड शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटे के शव बंद घर से बरामद हुए। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Four of Hindu family found dead in Bangladesh.

प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Bangladesh Hindu family death: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सभी के शव शनिवार रात उनके घर से बरामद किए गए। घर अंदर से बंद था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

बंद घर में मिले चारों के शव

यह घटना रंगपुर शहर के दासपाड़ा इलाके की है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को परिवार के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। अंदर की लाइटें भी बंद थीं। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। इसके बाद चारों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 23 वर्षीय बेटी अगामी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है।

गुरुवार से बंद थे सभी के फोन

परिजनों के मुताबिक, परिवार से आखिरी बार गुरुवार दोपहर बात हुई थी। इसके बाद परिवार के चारों मोबाइल फोन बंद हो गए थे। लगातार संपर्क नहीं होने पर रिश्तेदारों को चिंता हुई। प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग घर पहुंचे। वहां मुख्य गेट पर ताला लगा था। घर की सभी लाइटें बंद थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूजा ने कहा कि परिवार को समझ नहीं आ रहा कि चारों को किसने निशाना बनाया और इसकी वजह क्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि गणपति का किसी से कोई विवाद नहीं था।

अलग-अलग जगहों पर मिले शव

पुलिस के मुताबिक, चारों शव घर में अलग-अलग जगहों पर मिले। मां और बेटी के शव सीढ़ियों के पास पाए गए। गणपति का शव घर की छत पर मिला। वहीं, उनके 12 वर्षीय बेटे का शव एक बिस्तर के नीचे मिला। गणपति पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह होम्योपैथी का काम करते थे। उनकी बेटी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की थी। उनका बेटा कक्षा 5 में पढ़ता था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी नाजमुल कादर ने बताया कि पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच भी मामले की जांच कर रही हैं।फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चारों की मौत कब और कैसे हुई। फिलहाल घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस ने मौतों के सही कारण और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।