23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asim Munir Tehran visit: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान जाएंगे असीम मुनीर, शांति प्रयासों पर होगी चर्चा

Pakistan Army Chief Iran Visit: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर सोमवार को ईरान का दौरा करेंगे। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और वार्ता बहाल कराने के लिए मध्यस्थता कर रहा है।
2 min read
Google source verification
Pakistani Army Chief Asim Munir Iran visit

पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर । ( Photo-ANI)

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करेंगे। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी। इरान की तरफ से बघाई ने कहा कि असीम मुनीर का यह दौरा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा मजबूत करने के पाकिस्तान के प्रयासों का हिस्सा है। पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

ईरान-अमेरिका वार्ता पर जोर

इस बीच, ईरान और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने भी ईरान-अमेरिका वार्ता को दोबारा शुरू कराने के प्रयासों पर चर्चा की है। मिस्र के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनके मिस्र के समकक्ष बद्र अब्देलात्ती के बीच शनिवार को फोन पर बातचीत हुई।

मिस्र के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अराघची ने अब्देलात्ती को ईरान के नजरिए मौजूदा घटनाक्रम, वार्ता की स्थिति और उससे जुड़ी चुनौतियों” की जानकारी दी। हालांकि, मंत्रालय ने बातचीत की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। अराघची ने भी इस फोन कॉल की पुष्टि की। उन्होंने अलग से बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ भी उनकी फोन पर बातचीत हुई है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता के प्रयास ऐसे समय में हो रहे हैं, जब दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

तेहरान ने पड़ोसी देशों को दी है चेतावनी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर का ईरान दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब तेहरान ने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि वे अमेरिका की आर्थिक अभियान में शामिल नहीं हो। अमेरिका तेहरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है।

इस संबंध में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी देश हम पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने में शामिल होगा, उसे दुश्मन माना जाएगा।