6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश में फेसबुक पर लगी रोक हटी

 बांग्लादेश ने देश में तीन सप्ताह से सोशल नेटवर्किंग साइट पर चले आ रहे प्रतिबंध को हटाते हुए व्हाट्सएप और वाइबर को छोड़कर सरकार ने फेसबुक पर से प्रतिबंध हटा लिया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Dec 11, 2015

बांग्लादेश ने देश में तीन सप्ताह से सोशल नेटवर्किंग साइट पर चले आ रहे प्रतिबंध को हटाते हुए व्हाट्सएप और वाइबर को छोड़कर सरकार ने फेसबुक पर से प्रतिबंध हटा लिया।

दूरसंचार मंत्री एराना हालिम ने कहा कि दो नेताओं अली एहसान मोहम्म्द मुजाहिद और सलाहुद्दीन कादर चौधरी, को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में हुए युद्ध के दौरान किए गए अपराधों के लिए कुछ ही दिन पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी।

इसके बाद देश में फांसी की सजा को बरकरार रखे जाने के बाद फैसले को लेकर विरोध की आशंकाओं को देखते हुए इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रतिबंध लगाया था।

हालिम ने कहा कि गृह मंत्रालय से मिली सिफारिशों के आधार पर सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को तुरंत फेसबुक पर से प्रतिबंध हटाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि सुरक्षा कारणों से व्हाट्सएप और वाइबर पर लगा प्रतिबंध अभी जारी रहेगा।