22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से पहले 90 दिनों के भीतर बांग्लादेश में लॉन्च हो सकता है सैटेलाइट इंटरनेट, यूनुस ने कर ली पूरी तैयारी 

Elon Musk Satellite Internet: मोहम्मद यूनुस ने टेक दिग्गज एलन मस्क के साथ 13 फरवरी को वर्चुअल तरीके से चर्चा की थी। इस मीटिंग में ही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट के बांग्लादेश में लॉन्च करने की बात हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 23 Feb 2025, 3:45 PM IST

Bangladesh Muhammad Yunus Invite Elon Musk to launch starlink Satellite Internet

Starlink Satellite Internet: जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था कि बांग्लादेश में भारत से पहले सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च हो सकता है, अब वही सच होता दिख रहा है। दरअसल बांग्लादेश (Starlink internet in Bangladesh) की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने टेक दिग्गज एलन मस्क (Elon Musk) को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग का न्यौता दिया है। यूनुस ने मस्क को एक औपचारिक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने स्टारलिंक की कनेक्टिविटी की क्षमता के बारे में बात की है।

Elon Musk को यूनुस ने लिखा लेटर

बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूनुस ने 19 फरवरी को मस्क को ये लेटर भेजा है। इस लेटर में यूनुस ने लिखा है कि “स्टारलिंक की कनेक्टिविटी से बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। खासतौर पर बांग्लादेश के उद्यमी युवाओं, ग्रामीण लोगों, महिलाओं और दूरदराज के वंचित समुदायों के लिए ये काफी कल्याणकारी साबित होगा।”

इसके अलावा यूनुस ने देश में स्टारलिंक की (Elon Musk Muhammad Yunus Meeting) जल्द से जल्द तैनाती की बात भी की है। इसके लिए उन्होंने अपने उच्च प्रतिनिधि डॉ. खलीलुर रहमान को एलन मस्क की टीम के साथ काम करने के लिए कहा है।

13 फरवरी को मस्क और यूनुस ने की थी वर्चुअल बैठक

बता दें कि बांग्लादेश में स्टारलिंक सैटेलाइट के लिए मोहम्मद यूनुस ने टेक दिग्गज एलन मस्क के साथ 13 फरवरी को वर्चुअल तरीके से चर्चा की थी। इस मीटिंग के ठीक बाद ही मस्क ने PM मोदी से उनके अमेरिका दौरे के दौरान बैठक की थी।

भारत में भी सैटेलाइट इंटरनेट की पहल 

बता दें कि भारत में भी एलन मस्क सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस शुरू करने वाले हैं। हालांकि अभी इसमें काफी रुकावटें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वैसे तो भारत सरकार से मस्क को इस सर्विस के लिए लाइसेंस जल्द मिल सकता है और भारतीय स्पेस रेगुलेटर स्टारलिंक को कमर्शियल ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करवाने के लिए अप्रूवल दे सकता है। स्टारलिंक को अप्रूवल मिलते ही ब्रॉडबैंड सर्विस का रास्ता साफ हो जाएगा। भारत सरकार को देश में इस सर्विस को शुरू करने के लिए जो जरूरी प्रक्रिया के है उसके तहत स्टारलिंक ने उसे पूरा कर लिया है।

ये भी पढ़ें- USAID: ‘बांग्लादेश और भारत के लिए अलग-अलग थी फंडिंग…’ Donald Trump ने वोटर टर्नआउट पर साफ किया रुख