2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसे और क्यों 66 साल के पायलट ने बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत में ठोक दिया विमान? चीन सरकार बताई वजह

China Plane Crash News: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत में प्लेन क्रैश हुआ था। 66 साल के पायलट लियू को अनिद्रा और चिंता की समस्या थी। सरकार ने कहा- निजी कारणों से हादसा हुआ।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 02, 2026

China Plane Crash

बीजिंग की सबसे बड़ी बिल्डिंग से टकराया विमान। (फोटो- X/@nabilajamal_)

चीन की राजधानी बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत में कुछ ही दिनों पहले एक प्लेन टकरा गया था। इस हादसे के बाद विमान का मलबा चूर-चूर होकर जमीन पर गिरा था। इस घटना ने पूरे चीन को हिला दिया।

ये हादसा इतना भयानक था कि लोग अभी भी दहशत में हैं। यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच अभी चल रही है। इस बीच, चीन सरकार ने बड़ा खुलासा किया है।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों ने कहा कि पायलट की उम्र 66 साल थी और वो अकेले उड़ान भर रहे थे। ये हादसा किसी आतंक या साजिश की वजह से नहीं, बल्कि पायलट के निजी दुखों की वजह से हुआ।

चाओयांग जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में पायलट की जान चली गई। मारे गए पायलट का नाम लियू था। वे बीजिंग के मूल निवासी थे। लंबे समय से उन्हें नींद न आने की बीमारी (इनसोम्निया) और चिंता (एंग्जायटी) की शिकायत थी।

काफी तनाव में थे पायलट

परिवार और दोस्तों के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से काफी तनाव में रहते थे। सरकार ने साफ कहा कि इस पूरे हादसे की जड़ निजी कारण थे। कोई बाहरी साजिश या तकनीकी खराबी नहीं मिली।

घटना कैसे हुई?

पायलट पिंग्गू जिले के एक एयरपोर्ट से सोलो फ्लाइट कर रहे थे। उन्हें एक खास इलाके में ही उड़ान भरने की इजाजत थी। लेकिन बीच में उन्होंने तय रूट छोड़ दिया। जिसके चलते एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद प्लेन शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकरा गया।

हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। चीन के एविएशन नियम काफी सख्त हैं, फिर भी ये घटना हो गई। इससे सवाल उठ रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्या वाले पायलट को उड़ान की अनुमति कैसे मिल गई।

अब इस घटना के बाद एविएशन अथॉरिटी ने सभी छोटे विमानों की उड़ानों की समीक्षा करने का फैसला किया है। खासकर उन पायलटों की जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।

बीजिंग में यह इमारत कितनी खास है?

चाइना जुन टावर बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत है। 528 मीटर ऊंची यह बिल्डिंग न सिर्फ ऑफिस बल्कि लैंडमार्क भी मानी जाती है। रोज हजारों लोग यहां काम करते हैं। इतनी बड़ी इमारत में विमान टकराने की घटना किसी फिल्मी सीन जैसी लग रही है, लेकिन यह हकीकत है।