17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई है।

2 min read
Google source verification
Tarique Rahman

तारिक रहमान ने ली बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

Bangladesh New PM: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 60 वर्षीय रहमान को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के दक्षिण प्लाजा में पद की शपथ दिलाई, जो एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा से हटकर था। बीएनपी सांसदों ने सांविधानिक सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ली है। शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंचे हैं। भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे है।

बीएनपी को ​मिला प्रचंड बहुमत

आपको बता दें कि 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव हुए है। बांग्लादेश संसद की 297 सीटों में से बीएनपी ने 209 सीटें जीतीं, जबकि दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

तारिक रहमान के अलावा 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी मंत्रिमंडल में 50 सदस्य हैं, जिनमें 25 मंत्री, 24 राज्य मंत्री और तीन टेक्नोक्रेट शामिल हैं। इन 25 मंत्रियों में से 17 नए चेहरे हैं, और सभी राज्य मंत्री पहली बार इस पद पर आसीन हुए हैं। प्रधानमंत्री रहमान भी पहली बार मंत्रिमंडल के सदस्य बने हैं।

बांग्लादेश में नए बनने वाले मंत्री

  • सलाहुद्दीन अहमद - गृह मंत्रालय
  • अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय
  • खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
  • खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
  • मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
  • इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
  • AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
  • अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय
  • निताई रॉय चौधरी - सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
  • मोहम्मद असदुज्जमां - कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
  • काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय
  • अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
  • ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय शाहिद
  • उद्दीन चौधरी एनी - जल संसाधन मंत्रालय
  • एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
  • अमीन उर ​​राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
  • अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
  • असदुल हबीब दुलु - आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
  • ज़कारिया ताहिर - आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
  • दीपेन दीवान - चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
  • सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल - स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
  • फकीर महबूब अनम - डाक और दूरसंचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • शेख रबीउल आलम - सड़क परिवहन और पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय
  • मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय

शफीकुर रहमान चुने गए बांग्लादेश में विपक्ष के नेता

जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान 13वीं बांग्लादेश पार्लियामेंट में विपक्ष के नेता चुने गए है। वहीं, नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) की कन्वीनर नाहिद इस्लाम विपक्ष की चीफ व्हिप होंगी।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ओम बिरला मंगलवार सुबह ढाका पहुंचे और उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारी भी थे। उनके आगमन पर, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव नज़्रुल इस्लाम ने बिरला का स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो भारत और बांग्लादेश के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।