19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का पहला एंटी-लव सॉन्ग लिखने वाले बॉब डिलन को दिया गया साहित्य का नोबेल पुरस्कार

अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलन को अमेरिका की गायन परंपरा में नई काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गई।

2 min read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Oct 13, 2016

Bob Dylan

Bob Dylan

अमेरिका के कवि और गायक बॉब डिलन को अमेरिका की गायन परंपरा में नई काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गई। स्वीडिश अकादमी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बॉब डिलन को 927740 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

पूरी दुनिया में अपने गीतों के लिए मशहूर बॉब डिलन शायद पहले ऐसे नोबेल पुरस्कार विजेता हैं जिन्हें उनके गीतों के लिए यह पुरस्कार मिला है। हालांकि इससे पहले गीतों के लिए कवियों को यह सम्मान मिल चुका है।

इस वर्ष के सभी नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। सबसे आखिर में साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। यह पुरस्कार डायनामाइट की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में वर्ष 1901 से प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

वर्ष 1959 में मिनेसोटा के एक कॉफी हाउस में गाना गाकर अपना करियर शुरू करने वाले बॉब को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 1965 में छह मिनट के 'लाइक अ रोलिंग स्टोन' से मिली थी। इसके बाद उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती चली गई।

सामान्यता विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा किए जाने के साथ ही उसी सप्ताह में साहित्य के नोबेल की भी घोषणा कर दी जा के सर्वाधिक प्रसिद्ध गीतों में लाइक ए रोलिंग स्टोन, मिस्टर टैंबूरिन मैन, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेजिंग प्रमुख रूप से शामिल हैं। 1960 के दशक में गिटार और माउथ ऑर्गन का अनूठा कॉम्बिनेशन लेकर संगीत की दुनिया में उतरे बॉब को फोकसॉन्ग्स के रॉकस्टार के नाम से भी पुकारा जाता है।

बॉब डिलन से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

एक गायक, कवि और उपन्यासकार

बॉब ने कविताओं में टीनेजर्स (किशोरों) की दिलचस्पी फिर से पैदा की।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर के 'आई हैव ए ड्रीम' नामक ऐतिहासिक भाषण के दौरान डिलन उनके साथ मंच पर बैठे थे।

बॉब ने फोक-रॉक यानी लोकगीतों को रॉक तरीके से गाने की शुरुआत की।

बॉब के पास कॉमेडी और गंभीरता को शानदार तरीके से मिलाने का गुर है।

उन्होंने ही दुनिया का पहला एंटी-लव सॉन्ग (प्रेम विरोधी गीत) 'इट एंट मी, बेब' लिखा।

बॉब इससे पहले कई बार ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

उन्होंने दुनिया का सबसे महान गाना 'विजंस ऑफ जोआना' लिखा और पूर्व महान कवि एंड्र्यू मोशन ने इसे अब तक के सबसे महान गीत के बोल बताया।

बॉब ने माउथ ऑर्गन (हॉरमोनिका) को फैशन में ला दिया और गिटार के साथ इसे बजाते हुए पॉप संस्कृति को दिखाया कि यह कितना शानदार है।

अमेरिकी कानूनी कार्रवाई के दौरान उन्हें सर्वाधिक 186 बार उल्लिखित किया गया।

अपने आखिरी एल्बम 'टूगेदर थ्रू लाइफ' के साथ ही वो यूएस एल्बम चार्ट में नंबर एक पायदान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज पर्फार्मर के साथ ही यूके और यूएस चार्ट में सबसे ऊपर पहुंचने वाले बन गए।

टाइम्स मैग्जीन ने बॉब को सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों (100 मोस्ट इंपॉर्टेंट पीपल ऑफ द सेंचुरी) में शामिल किया।