
Bus accident in Bolivia
दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के मामले अक्सर ही सामने आते हैं और यह एक गंभीर समस्या है। हर साल दुनियाभर में कई लोगों की रोड एक्सीडेंट्स के चलते मौत हो जाती है और कई लोग इस वजह से घायल भी हो जाते हैं। रोड सेफ्टी दुनियाभर के लिए एक अहम मुद्दा है पर अक्सर ही इसमें चूक की वजह से एक्सीडेंट हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा हाल ही में बोलीविया (Bolivia) में घटित हुआ। बोलीविया में चुक्विसाका (Chuquisaca) के दक्षिणी विभाग में योताला (Yotala) शहर में रविवार रात को यह हादसा हुआ। हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस दूसरे व्हीकल से टकरा गई और पलट गई। पलटकर यह बस हाईवे से करीब 30 मीटर नीचे की तरफ गिरी।
4 की मौत और 36 घायल
इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 36 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है पर वो खतरे से बाहर हैं।
किस वजह से हुआ हादसा?
हादसे के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। जांच में पता चला कि यात्रियों से भरी बस और दूसरा व्हीकल अलग-अलग दिशाओं में जा रहे थे तो उनमें से एक दूसरे की लेन में घुस गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में अमेरिका में कार रैली, लोगों ने कहा - 'अबकी बार 400 पार'
Published on:
02 Apr 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
