सीरिया (Syria) में तख्तापलट के बाद हालात में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी स्थिति पूरी तरह सुधरी नहीं है। सीरिया लंबे समय तक मिडिल ईस्ट में आतंकियों के लिए हॉटस्पॉट रहा है और ऐसे में अभी भी देश में आतंकी हमलों के मामले खत्म नहीं हुए हैं। सीरिया एक इस्लामिक देश है और दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए इस समय रमजान (Ramadan) का महीना चल रहा है। रमजान के दौरान भी सीरिया में आतंकी हमले का मामला सामने आया है। सोमवार को सीरिया के देइर अज़-ज़ोर (Deir ez-Zor) प्रांत के अल बुकामल (Al-Bukamal) शहर में बम धमाका (Bomb Blast) हुआ। यह धमाका शहर के एंट्री पॉइंट पर हुआ।