
ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर। ( सांकेतिक फोटो : ANI)
UK New PM Post Next Major Contenders : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के पद से त्याग पत्र देने से अब यह कुर्सी खाली हो गई है, यह बात दीगर है कि वे अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे। स्थानीय चुनावों के खराब नतीजों के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को पर पद छोड़ना पड़ा। इसी के साथ प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नेताओं के नाम तेजी से उभर कर सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन के मीडिया के अनुसार इस पद की दौड़ में शामिल मुख्य दावेदारों और प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में कई नाम शामिल हैं। आइए इन नेताओं का परिचय जानें।
ग्रेटर मैनचेस्टर के 56 वर्षीय पूर्व मेयर, एंडी बर्नहैम बहुत लोकप्रिय हो गए हैं और यूके का प्रधानमंत्री बनने दावेदारों में उनका सबसे पहला नाम है। इसलिए वे इस दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने जून में मेकरफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीत कर संसद में वापसी की। बनहैम को कोविड महामारी के दौरान शानदार लीडरशिप के कारण उन्हें प्यार से 'किंग ऑफ द नॉर्थ' कहा जाता है। वे लेबर पार्टी के 'सॉफ्ट-लेफ्ट' गुट से हैं, यूटिलिटी सेवाओं पर जनता के नियंत्रण का समर्थन करते हैं, और उन्हें एक करिश्माई और लोकप्रिय नेता के तौर पर देखा जाता है जो 'रिफॉर्म यूके' से कामकाजी वर्ग के वोटरों को वापस खींच सकते हैं।
इलफ़ोर्ड नॉर्थ से लेबर पार्टी के 43 वर्षीय मध्यमार्गी सांसद वेस स्ट्रीटिंग भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की कतार में हैं। स्ट्रीटिंग पूर्व स्वासथ्य सचिव थे, लेकिन नई लीडरशिप विजन की मांग करते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन्हें लेबर पार्टी के उदारवादी गुट का पसंदीदा माना जाता है; वे आर्थिक विकास, वित्तीय अनुशासन और बड़े पैमाने पर जन-सेवा सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
एश्टन-अंडर-लाइन की सांसद और लेबर पार्टी के पारंपरिक समाजवादी और ज़मीनी समर्थकों के बीच बेहद लोकप्रिय हस्ती
बड़ी पावर-ब्रोकर एंजेला रेनर भी प्रधानमंत्री पद की दावेदार हैं। अपनी सीधी और कामकाजी वर्ग वाली बातचीत की शैली के लिए जानी जाने वाली रेनर पहले उप प्रधानमंत्री थीं, लेकिन 2025 के आखिर में टैक्स से जुड़ी एक गलती के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
होम सेक्रेटरी बर्मिंघम लेडीवुड की सांसद शबाना महमूद कैम्पेन मैनेजमेंट स्किल्स एक्सपर्ट हैं। वे एक उभरती हुई और व्यावहारिक नेता मानी जाती हैं। उनका पार्टी के अंदर बहुत सम्मान किया जाता है और वे मतदाताओं के एक बड़े समूह को आकर्षित करती हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए लंबे समय से उनका नाम सुर्खियों में है।
लेबर पार्टी के नए और चर्चित सांसद और पूर्व रॉयल मरीन कमांडर अल कार्न्स यूके में प्रधानमंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं। राजनीतिक हलकों में अक्सर चर्चा में रहने वाले कार्न्स राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य पृष्ठभूमि से संंबंध रखते हैं, और उनकी मध्यमार्गी छवि उन्हें उत्तराधिकार की बहस में एक संभावित उभरता हुआ सितारा बनाती है। वे पॉलीमार्केट यूके इलेक्शन डैशबोर्ड पर रियल-टाइम राजनीतिक हलचल और सट्टेबाजी की संभावनाओं को ट्रैक कर सकते हैं।
Updated on:
22 Jun 2026 03:22 pm
Published on:
22 Jun 2026 03:22 pm
