22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायली PM नेतन्याहू ने खारिज किया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, कहा- हम संप्रभु देश, खुद निर्णय लेते हैं

Netanyahu dismisses US President Trump claim: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा था कि मेरे बिना इजरायल का कोई अस्तित्व नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Israeli PM Benjamin Netanyahu and US President Trump

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप (इमेज सोर्स: ANI)

Trump vs Netanyahu: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल एक संप्रभु देश है। हम अपने निर्णय स्वयं करते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच परस्पर सम्मान का भाव है। हम समारिक और रणनीतिक तौर पर एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे हैं। दरअसल, नेतन्याहू ने ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि इजरायल वही करता है, जो मैं उनसे करने के लिए कहता हूं।

हम उनके इशारे पर नहीं करते हैं काम

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यरुशलम में एक समिट में कहा कि अमेरिका में लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते हैं वह इजरायली सरकार करती है। वहीं, इजरायल में कुछ लोग सोचते हैं कि जो मैं करता हूं, अमेरिकी राष्ट्रपति वही चाहते हैं। लेकिन ये दोनों ही बातें गलत हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके इशारे पर काम नहीं करते हैं।

ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने एक बार फिर दोहराया कि इजरायल ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा। इस मुद्दे पर कभी भी कोई समझौता नहीं होगा। इसके साथ ही, लेबनान के मोर्चे पर कहा कि जब तक जरूरत महसूस होगी तब तक इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में रहेगी।

हिजबुल्लाह की लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है

इजरायली सैन्य हमले में लेबनान व्यापक रूप से विध्वंस हुआ है। 2 मार्च से अब तक सैन्य संघर्ष में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने चेताया है कि लेबनानी मोर्चे पर हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है।

क्या कहा था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ?

बीते शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया चैनल एक्सिओस ने ट्रंप से पूछा था कि उनकी बात पर इजरायल लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा। इस पर ट्रंप ने कहा था कि इजरायली नेता मेरा बहुत सम्मान करते हैं। वह मेरी बात मानेंगे। ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरे समर्थन के बिना इजरायल का कोई अस्तित्व ही नहीं है। मुझे पीएम नेतन्याहू को थोड़ा समझदार बनाए रखना पड़ता है।