14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अमेरिका-इजराइल के हमलों के बावजूद हमारा परमाणु सुरक्षित’, तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा

Iran War Latest Update: अमेरिका-इजराइल के हमलों के बावजूद ईरान की परमाणु क्षमता सुरक्षित है। गार्जियन काउंसिल के सदस्य अहमद खातमी ने यह दावा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 14, 2026

Nuclear plant News

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- IANS)

अमेरिका और इजराइल से तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने एक और बड़ा दावा किया है। ईरान के एक वरिष्ठ मौलवी ने साफ कहा है कि अमेरिका ईरान की मिसाइल हमारी परमाणु क्षमता को खत्म करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

ईरान में गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य अहमद खातमी ने राज्य टेलीविजन पर बोलते हुए अमेरिका और इजराइल पर तंज कसा।

'अभी भी परमाणु क्षमता बरकरार'

खातमी ने कहा कि यह नाकामी अमेरिका के लिए शर्म की बात है और आगे भी रहेगी। उन्होंने जोर देकर बताया कि दुश्मन ईरान को पुराने जमाने में (पाषाण काल) वापस धकेलना चाहता था। लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि अमेरिकी सरकार खुद सभ्यता और लोकतंत्र के बारे में कुछ नहीं जानती।

उन्होंने आगे कहा- अब अमेरिका ही पुराने जमाने वाले व्यवहार दिखा रहा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले किए थे। इसके बावजूद ईरान की परमाणु क्षमता अभी भी बनी हुई है।

अपनी ताकत को लेकर ईरान आश्वस्त

खातमी ने कहा- हमारी परमाणु ताकत देश के वैज्ञानिकों और उनके ज्ञान से जुड़ी हुई है। इसे कोई नष्ट नहीं कर सकता। ईरान के इस बयान से साफ है कि तेहरान अपनी सैन्य ताकत को लेकर बहुत आश्वस्त है। मिसाइल सिस्टम अभी भी काम कर रहे हैं। परमाणु ज्ञान वैज्ञानिकों के पास सुरक्षित है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव पहले से ज्यादा है। ईरान बार-बार कह रहा है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तैयार है। अमेरिका की कोशिशों को नाकाम बताकर खातमी ने साफ संदेश दिया कि ईरान की ताकत बरकरार है।

'अमेरिका को जवाब देने के लिए तैयार'

खातमी ने अमेरिका पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका खुद सभ्य दुनिया के नियमों को नहीं मान रहा। लोकतंत्र की बातें तो करता है लेकिन व्यवहार पुराना दिखाता है। ईरान ने दुश्मन की मंशा को समझ लिया है और जवाब देने के लिए तैयार है।

बता दें कि अमेरिका और इजराइल बार-बार यह कह रहे हैं कि ईरान के पास कभी परमाणु नहीं हो सकता है। उसे रोकने के लिए वह हर तरह का कदम उठाएंगे।