22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बन गया फाइनल डील का रोडमैप’, अमेरिका-ईरान की सफल वार्ता के बाद पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने दी बड़ी खुशखबरी

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता को पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने सफल बताया है। पाक पीएम ने कहा 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार हो गया है और आगे तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रहेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 22, 2026

US Iran Talks, US Iran Talks Switzerland, US Iran Deal, Shehbaz Sharif, Iran US Negotiations, Switzerland Talks, US Iran Agreement, Iran Nuclear Talks, Pakistan Mediation,

US Iran Talks Switzerland

US Iran Talks Switzerland: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम बातचीत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बैठक अच्छे माहौल में हुई और कई मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई है।

पाक पीएम के मुताबिक, दोनों देश अगले 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं। इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही बातचीत की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी और आगे भी तकनीकी स्तर पर चर्चा जारी रहेगी।

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिशों में आगे भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

शहबाज शरीफ ने कतर और पाकिस्तान की टीम को दिया श्रेय

शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान की बातचीत की सफलता का श्रेय कतर और पाकिस्तान की टीम को दिया है। शरीफ ने कहा कि कतर ने ऐसा माहौल बनाने में मदद की जिससे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने में सफल रही है। साथ ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के प्रयासों को भी सराहा है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वार्ता को सफल बनाने के लिए असीम मुनीर ने लगातार मेहनत की है उनके प्रयासों के बिना यह संभव नहीं था। उप प्रधानमंत्री इशाक डार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी और विदेश मंत्रालय की टीम का भी आभार जताया है।

स्विट्जरलैंड में इसलिए हुई थी बैठक

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर आपसी मतभेद बने हुए हैं। जिसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम, उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध, विदेशों में फ्रीज हुई ईरानी संपत्तियां और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल हैं। इन्हीं मुद्दों पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड में यह बैठक आयोजित की गई थी।

अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ

इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच प्रगति की बात कही जा रही है लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। फिलहाल एक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके तहत अगले 60 दिनों में आगे की बातचीत होगी। इस दौरान तकनीकी स्तर पर कई दौर की चर्चा होने की संभावना है।

अब अगले 60 दिनों पर टिकी दुनिया की निगाहें

अब पूरी दुनिया की नजरें अगले चरण की बातचीतों पर तिकी हुई हैं। अगर बातचीत इसी तरह आगे बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन सकती है। फिलहाल पाकिस्तान, कतर और अन्य मीडिएटर देश इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।