
ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर। (फाइल फोटो: ANI)
UK PM Keir Starmer's position at risk : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा और पोस्ट किया, 'मैंने जो भी निर्णय लिए हैं, वे मेरे प्रिय देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के बारे में हैं। इसीलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूँ।'भारतवंशी ऋषि सुनक के बाद कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बने तो ब्रिटेन की जनता को लगा था कि हमें एक कुशल प्रशासक मिला है, लेकिन उनके लिए देश के मौजूदा हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। ब्रिटेन की लेबर पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में 1,496 सीटें हार गई, इसलिए स्टारमर पर इस्तीफा देने का दबाव था।
त्याग पत्र देने के बावजूद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर उत्तराधिकारी चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे। उन्होंने सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नेता पद से हटने की घोषणा की है। स्टारमर ने कहा है कि अगले कुछ हफ्तों में नए लेबर नेता के चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। सरकार की गिरती स्थिति को सुधारने के लिए नए नेता को सत्ता सौंपने के बढ़ते दबाव के बाद स्टारमर ने यह घोषणा की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अहम बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से इस्तीफे की मांग ज्यादातर उनकी अपनी पार्टी के सांसदों और कैबिनेट सदस्यों की ओर से आ रही थी। ब्रिटेन की परिवहन सचिव हेइडी अलेक्जेंडर, विदेश सचिव यवेट कूपर, गृह सचिव शबाना महमूद और ऊर्जा सचिव एड मिलिबैंड ने स्टारमर से अपने पद छोड़ने की समयसीमा तय करने या तत्काल इस्तीफा देने का आग्रह किया था। कई अन्य सांसदों ने भी इसी तरह की मांग की थी।
स्टार्मर को अपनी ही पार्टी और मंत्रिमंडल से बढ़ती मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही उनके पार्टी सहयोगी और प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम से भी कड़ी चुनौती मिल रही थी, जिन्होंने हाल ही में भारी बहुमत से ब्रिटेन की संसद में अपनी जगह बनाई थी। स्टारमर ने पद छोड़ने का फैसला किया है और अब ब्रिटेन को एक दशक में यह सातवां प्रधानमंत्री मिलेगा।
यूके मीडिया का दावा था कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के सोमवार, 22 जून को पद छोड़ने की उम्मीद है। मीडिया की यह बात सही साबित हुई । स्टारमर के नेतृत्व में यह पूर्ण बदलाव तब आया है जब दो साल पहले ही उन्होंने लेबर पार्टी को 14 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद ब्रिटेन में भारी जीत दिलाई थी।
मीडिया के अनुसार स्टारमर के इस्तीफे की अधिकतर खबरें उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों, पार्टी के साथी सांसदों और घटनाक्रम के बारे में जानने वाले लोगों के दिए गए बयानों और इरादों पर आधारित थीं, सीधे उन्होंने इस बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा था। दरअसल, शुक्रवार को चेकर जाने से पहले स्टारमर ने कहा था, 'मैंने बार-बार कहा है, मैं पद नहीं छोड़ूंगा। आइए एक पार्टी और एक आंदोलन के रूप में एकजुट हों।' इसके बावजूद उन्होंने आखिकार पद से इस्तीफा दे ही दिया।
स्टारमर के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे अधिक संभावित उम्मीदवार लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम हैं, जिन्होंने शुक्रवार को मेकरफील्ड में हुए विशेष चुनाव में शानदार जीत हासिल कर के प्रधानमंत्री को चुनौती देने का रास्ता साफ कर दिया है। खबरों के अनुसार, इस जीत के बाद स्टारमर और उनके सहयोगियों के बीच इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वे बर्नहैम को चुनौती देकर जीत हासिल कर सकते हैं या नहीं।
स्टारमर पर और अधिक दबाव डालने वाली बात उपचुनाव में बर्नहैम की भारी जीत थी, जहां उन्होंने उम्मीदवार निगेल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी और रिस्टोर ब्रिटेन को आराम से हराया, इन दोनों पार्टियों के संयुक्त वोटों से लगभग 10,000 अधिक वोट प्राप्त किए। लेबर पार्टी के कई सांसदों का मानना है कि 2029 के आम चुनावों में फराज का मुकाबला करने के लिए बर्नहैम सही उम्मीदवार हैं।
हालांकि, यह अभी भी यह तय नहीं है कि बर्नहैम सत्ता में ताजपोशी के माध्यम से आएंगे या नेतृत्व की चुनौती के माध्यम से आएंगे, क्यों कि यह निर्णय लेबर सांसदों पर निर्भर है। स्टारमर के स्वास्थ्य सचिव, वेस स्ट्रीटिंग, जिन्होंने पिछले महीने स्टारमर के नेतृत्व में विश्वास खोते हुए इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने संकेत दिया है कि यदि नेतृत्व के लिए चुनाव होता है तो वे चुनाव लड़ेंगे।
बहरहाल, कीर स्टारमर के इस्तीफे की मांगें मुख्य रूप से उनकी अपनी पार्टी के सांसदों और मंत्रिमंडल सदस्यों की ओर से आ रही थीं, जो उनके अधिकार और नेतृत्व से असंतुष्ट थे । मई में हुए चुनावों में लेबर पार्टी की करारी हार ने इस असंतोष को और बढ़ा दिया था।
Updated on:
22 Jun 2026 05:19 pm
Published on:
22 Jun 2026 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
