कनाडाई पीएम ट्रूडो आज, सोमवार, 6 जनवरी को अपनी लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा (Liberal Party Of Canada) के लीडर पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में उन्होंने या उनकी पार्टी ने कोई बयान नहीं दिया है, पर सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ट्रूडो के आज लिबरल लीडर के पद से इस्तीफा देने की पूरी संभावना है।