नाइजीरिया (Nigeria) के ओयो (Oyo) राज्य की राजधानी इबादान (Ibadan) में बुधवार को बच्चों के लिए आयोजित मेले (Children Carnival) में अचानक से लोगों में भगदड़ (Stampede) मच गई। इस भगदड़ के चलते पूरे मेले में हड़कंप मच गया। दरअसल जैसे ही मेले में आयोजकों ने बच्चों को 5,000 रुपये वितरित करने का ऐलान किया, उसके कुछ ही देर में अचानक से ही भीड़ बढ़ गई। आयोजकों ने मेले में अच्छी व्यवस्था भी अच्छी नहीं थी और इस वजह से भीड़ बढ़ने के कुछ देर में ही भगदड़ मच गई। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है।