30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की कोयला खदान में हादसा, 16 मजदूरों की मौत

China Coal Mine Accident: चीन में एक कोयले की खदान में हादसा हो गया है। इसमें 16 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Sep 2023, 6:02 PM IST

china_coal_mine_accident.jpg

Accident in coal mine of China

चीन (China) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा चीन के गुइझोउ (Guizhou) प्रांत के पैंझोउ (Panzhou) शहर में एक कोयले की खदान में हुआ। जानकारी के अनुसार कोयले की यह खदान सरकारी थी। रिपोर्ट के अनुसार कोयले की इस खदान में काम करने वाले सभी मजदूर गुइझोउ पैनजियांग रिफाइंड कोल कंपनी में काम करने वाले मजदूर थे। अचानक से कोयले की खदान ढह गई जिससे यह हादसा हुआ।


16 मजदूरों की मौत

पैंझोउ शहर की कोयले की खदान में हुए हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। साथ ही कुछ मजदूर इस हादसे में घायल भी हो गए। रिपोर्ट के अनुसार कोयले की इस खदान में हादसे के बाद अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


शहर की कोयला खदानों में एक दिन के लिए काम बंद

पैंझोउ शहर की एक कोयला खदान में हादसे में 16 मजदूरों की मौत के बाद शहर की सभी कोयला खदानों में एक दिन के लिए काम बंद करने का फैसला लिया गया। यह फैसला मारे गए 16 मजदूरों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया।

यह भी पढ़ें- इमरान खान को अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में किया जाएगा शिफ्ट, मिलेंगी सभी सुविधाएं