नए साल के चौथे ही दिन चीन (China) में एक बड़ा हादसा हो गया। आज, शनिवार, 4 जनवरी को चीन के झांगजियाको (Zhangjiakou) शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के फूड मार्केट (Food Market) में आज दोपहर आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार यह आग लिगुआंग (Liguang) फ़ूड मार्केट में लगी।