पीएम मोदी ने बाइडन की पत्नी को जो हीरा तोहफे में दिया था, वो 7.5 कैरेट का था। उस नायाब हीरे की कीमत 20,000 डॉलर्स (करीब 17 लाख रुपये) है। भारत की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी को दिया गे यह नायाब हीरा लैब में तैयार किया गया था और पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है। इस शानदार हीरे को एक खास और कस्टमाइज़्ड बॉक्स में रखा जाता है, जिसका नाम पपीयर माचे है। इसे कार-ए-कलमदानी के नाम से भी जाना जाता है।