जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 2 बजकर 09 मिनट पर कैलिफोर्निया के फुलर्टन शहर में प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा फुलर्टन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुआ, जब यात्रियों से भरा एक छोटा प्लेन पास की एक बिल्डिंग की छत से टकराकर क्रैश हो गया। जिस बिल्डिंग से प्लेन की टक्कर हुई, वो एक फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की बिल्डिंग थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें बिल्डिंग की छत से प्लेन के टकराने के बाद आग लग गई। हालांकि आग को कुछ ही देर में काबू पा लिया गया, लेकिन वीडियो में साफ तौर पर बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है।