
चीन में हाईवे पर फंसी गाड़ियों में जल गए 12 लोग। ( प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Widespread Panic: चीन (China) में लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) का उल्लास उस वक्त गहरे मातम में बदल गया, जब हुबेई (Hubei) प्रांत के एक प्रमुख हाईवे पर अचानक मौत का तांडव शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां सड़क पर एक बेहद खौफनाक और भीषण आग (Massive Fire) भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते कई वाहनों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 12 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में भारी दहशत(Widespread Panic ) फैल गई।
न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण इस हाईवे पर भारी संख्या में गाड़ियां मौजूद थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, अचानक हाईवे के एक हिस्से में जोरदार आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कई कारें इसके घेरे में आ गईं। जो लोग अपनी गाड़ियों में फंसे रह गए, वे इस खौफनाक आग का शिकार हो गए।
इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग सिहर उठे हैं। आसमान छूती लपटों और चीख-पुकार के मंजर ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके से जान बचा कर भागे लोगों का कहना है कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। गाड़ियां अचानक आग का गोला बन गईं और हाईवे भट्टी की तरह तपने लगा।
रैस्क्यू ऑपरेशन और जांच
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग को बुझाने और जली हुई गाड़ियों से शवों को निकालने का काम किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन अब आग लगने के असल कारणों (जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से भरे ट्रक में ब्लास्ट या आतिशबाजी) की जांच कर रहा है।
गौरतलब है कि चीन में लूनर न्यू ईयर के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक मानव प्रवास होता है। करोड़ों लोग अपने घरों की ओर जाते हैं, जिससे हाईवे और ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भारी दबाव रहता है। इस भारी भीड़-भाड़ के बीच इस तरह का हादसा चीन के इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और हाईवे सुरक्षा मानकों की बड़ी विफलता को भी उजागर करता है। जश्न के इस माहौल में 12 जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है।
Updated on:
20 Feb 2026 06:42 pm
Published on:
20 Feb 2026 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
