20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jeffrey Epstein के ‘डार्क सीक्रेट्स’ आउट, सर्वाइवर रीना ओह ने बताई रोंगटे खड़े करने वाली सच्चाई!

Dark Secrets: जेफ्री एपस्टीन की सर्वाइवर रीना ओह ने एक विशेष इंटरव्यू में खौफनाक 'डार्क सीक्रेट्स' का पर्दाफाश किया है। प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी को उन्होंने पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ी जीत बताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Feb 20, 2026

Epstein Survivor

जेफ्री एपस्टीन और सर्वाइवर रीना ओह। ( सांकेतिक फोटो: AI)

Sexual Abuse: कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein)के काले कारनामों का पिटारा एक बार फिर खुल गया है। एपस्टीन की प्रताड़ना झेल चुकीं सर्वाइवर रीना ओह ने एनडीटीवी (NDTV Exclusive) पर एक विशेष साक्षात्कार में कई चौंकाने वाले खुलासे (Epstein Files) किए हैं। रीना ने बताया कि कैसे जेफ्री एपस्टीन ने उनकी मासूमियत और पुराने मानसिक जख्मों का फायदा उठाकर उन्हें बरसों तक खौफ के साये में जीने पर मजबूर किया। उन्होंने ब्रिटिश शाही परिवार के पूर्व सदस्य प्रिंस एंड्रयू (Prince Andrew) की गिरफ्तारी पर भी अपनी बेबाक राय रखी। रीना ओह जब महज 21 साल की थीं, तब वे एपस्टीन के संपर्क में आईं। रीना के मुताबिक, एपस्टीन ने शुरुआत में तो उनकी खूब तारीफ की, लेकिन धीरे-धीरे वह उनका मानसिक शोषण करने लगा। वह उनके शरीर की बनावट पर भद्दे कमेंट्स करता और उन्हें नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ता था। रीनाओह (Rina Oh) ने बताया, "वह मुझे बार-बार कहता था कि मैं बूढ़ी हो गई हूं। उस वक्त मेरी उम्र सिर्फ 21 साल थी और वह खुद 47 साल का था। आप कल्पना कर सकते हैं कि एक 21 साल की लड़की पर इन बातों का क्या असर हुआ होगा।"

बचपन के दर्द का फायदा उठाया

रीना ने शेयर किया कि बचपन में ही वे शोषण का शिकार हुई थीं, जिसकी वजह से वे स्वभाव से शांत और सहमी हुई रहती थीं। एपस्टीन ने उनकी इसी कमजोरी और मानसिक असुरक्षा को पहचाना और उसका फायदा उठाया। रीना के अनुसार, एपस्टीन को मैनिपुलेशन (हेरफेर) करने में महारत हासिल थी और उसने रीना को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया था।

वो 'डार्क सीक्रेट' और धमकी का दौर

रीना ने फ्लोरिडा की एक यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वही उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट था। वहां एपस्टीन ने उन्हें अपने कुछ बेहद गहरे और काले राज (Darkest Secrets) बताए थे। जब रीना ने यह बात एक दूसरी लड़की को बताई, तो एपस्टीन आगबबूला हो गया और उसने रीना को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रीना ने कहा, "उसने सीधे तौर पर ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन वह कहता था कि वाशिंगटन में उसकी ऊंची पहुंच है। मुझे डर था कि एक फोन कॉल से वह मेरा रेजीडेंसी स्टेटस खत्म करवा सकता है और मेरे माता-पिता को नुकसान पहुंचा सकता है।"

प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी: 'न्याय की ओर पहला कदम'

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी को रीना ने एक 'स्टेपिंग स्टोन' यानी मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भले ही एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया हो, लेकिन अब उन्हें दुनिया को जवाब देना होगा कि सजा मिलने के बाद भी वे एपस्टीन के साथ क्यों जुड़े रहे। हालांकि, रीना ने अमेरिकी सरकार की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वहां के प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

सोशल मीडिया और मानवाधिकार संगठनों में भारी आक्रोश

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और मानवाधिकार संगठनों में भारी आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि एपस्टीन की फाइलों में दर्ज हर प्रभावशाली व्यक्ति की जांच होनी चाहिए, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद अब ब्रिटिश राजघराने की प्रतिक्रिया और अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में एपस्टीन से जुड़े कुछ और हाई-प्रोफाइल नामों का खुलासा होने की संभावना है।'

महिलाओं की आवाज को दबाया गया

बहरहाल इस मामले का एक पहलू यह भी है कि कैसे सत्ता और रसूख के दम पर सालों तक महिलाओं की आवाज को दबाया गया। रीना का साहस अन्य सर्वाइवर्स के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, जो अब तक गुमनाम रहने को मजबूर थे।