17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के दोस्त बने ट्रंप के ‘दुश्मन’, अब भारत-अमेरिका के रिश्ते में आ सकता है नया मोड़

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 18-22 फरवरी 2026 तक भारत के राज्य दौरे पर हैं, जहां वे AI Impact Summit 2026 में शामिल हुए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 20, 2026

US sanctions on Iran impact Indian companies and India-Iran trade.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo/ X@narendramodi)

भारत-अमेरिका के रिश्तों में बड़ा मोड़ आ सकता है। दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित दुश्मन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से काफी बढ़ गई है।

दरअसल, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा इस वक्त भारत के दौरे पर हैं। इस बीच, भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ दा नोब्रेगा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन में भारत सरकार की कोशिशों की तारीफ की है।

दोस्त हैं पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति

इसके अलावा, राजदूत ने यह भी कह दिया है कि ब्राजील के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और वे न सिर्फ सहकर्मी हैं बल्कि दोस्त भी हैं। इस बयान से ट्रंप को तकलीफ पहुंच सकती है।

दरअसल, ट्रंप और लूला दा सिल्वा के बीच दुश्मनी मुख्य रूप से राजनीतिक, वैचारिक और ट्रेड संबंधी मतभेदों से उपजी है। ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमे को विच हंट बताकर ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया।

लूला के इस बयान से बढ़ी थी दुश्मनी

साथ ही ट्रंप ने लूला की खूब आलोचना की भी थी। वहीं, पलटवार करते हुए लूला ने साफ था कि ट्रंप 'दुनिया के सम्राट' नहीं हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई।

इस बीच, राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बढ़ते तालमेल पर ब्राजील के राजदूत ने कहा- यह ऐतिहासिक रूप से द्विपक्षीय संबंधों को एक नए लेवल पर ले जा रहा है।

क्या बोले ब्राजील के राजदूत?

भारत में ब्राजील के राजदूत ने कहा- यह ग्लोबल साउथ में एक ऐतिहासिक समिट है और प्रधानमंत्री मोदी सच में ग्लोबल साउथ को टेक्नोलॉजी की इस जरूरी नई लहर में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो AI है, यह हमारी जिंदगी बदल देगी।

भारत में AI समिट होस्ट करने के महत्व के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा- हां, भारत निश्चित रूप से AI के लिए एक नया हब बन रहा है।

भारत में ब्राजील के राजदूत ने कहा- राष्ट्रपति लूला अब तक के सबसे बड़े डेलीगेशन के साथ भारत आए हैं, जिसमें 11 से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 300 से ज्यादा बिजनेसमैन हैं। यह ऐतिहासिक रूप से दोनों देशों के रिश्तों को एक नए लेवल पर ले जा रहा है।