इसी को देखते हुए वहां लोग सरकार की 'जीरो कोविड' पॉलिसी का व्यापक स्तर पर विरोध कर रहे हैं। चीन में इंटरनेट सेंसर ने देश के राष्ट्रगान पर ही शिकंजा कस दिया है, जिसका इस्तेमाल शंघाई जैसे शहरों में कड़े लॉकडाउन के विरोध में निवासियों द्वारा किया जा रहा था। दरअसल, मामला यहां तक पहुंच गया कि, लोग भूख प्यास से दम तोड़ने लगे और अंत में जब मामला खबरों में पहुंचा और विश्व भर में चीन की निंदा हुई तब जाकर ड्रैगन ने कोरोना नियमों में ढील देनी शुरू की। वहीं, अब चीन सरकार ने अपने ही राष्ट्रगान को बैन कर दिया।