1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु में उपराष्ट्रपति ने किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, 3000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
khelo_india.jpg

कोविड के बाद खेलों का सबसे बड़ा आयोजन बेंगलुरु में किया गया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज बंगलुरू में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का उद्घाटन किया। द्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई भी शामिल हुए। साथ ही साथ श्री कांतीरवा स्टेडियम में हुए इस समारोह में कर्नाटक के गर्वनर थवाहर चंद गहलोत भी मौजूद रहे।

बताते चलें, बेंगलुरु में रविवार (24 अप्रैल) को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज हुआ। बताया जा रहा है कि स्टार निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा क्वीन दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगे। पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर ‘हरित खेलों’ के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे।

इससे पहले साल 2020 में भुवनेश्वर में पहली बार यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। इसके बाद कोरोना के कारण पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ अब एक बार फिर इन खेलों की वापसी हो रही है। भारत में महामारी के बाद यह पहली सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन देश में किया रहा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के युवाओं से पीएम का वादा, 'जो जिंदगी आपके दादा-नाना ने गुजारी वैसे नहीं जीने दूंगा'

इन खेलों में 3000 से ज्यादा प्रतिभागी लगभग 189 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे और 20 खेलों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे और 275 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। आपको बता दें, करीब 35 करोड़ रुपये के बजट से हो रहे इन खेलों का उद्घाटन समारोह कांतिवीरा स्टेडियम पर हुआ है।

यह भी पढ़ें: बुलडोजर विवाद पर बोले पी चिदंबरम, 'कानून के साथ खिलवाड़, गरीबों और मुस्लिम समुदाय को बनाया गया निशाना'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग