
Wang Yi (Photo - Washington Post)
Chinese Foreign Minister Wang Yi on US-Israel-Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमलों की चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा तनाव कभी होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने और फिर से कूटनीतिक वार्ता शुरू करने का आह्वान किया।
चीनी विदेश मंत्री ने बीजिंग में मीडिया से बातचीत में कहा कि सैन्य शक्ति का प्रयोग इस क्षेत्र में व्याप्त गंभीर संकट का समाधान कभी नहीं कर सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए जोर दिया कि बल प्रयोग से स्थापित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कमजोर होती है। उन्होंने कहा, “मजबूत मुट्ठी का मतलब मजबूत तर्क नहीं होता। दुनिया जंगल के कानून की ओर वापस नहीं जा सकती।”
ईरानी सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करते हुए वांग यी ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए कोई जनसमर्थन नहीं है। उनका कहना था कि ऐसे प्रयास केवल क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाएंगे।
आपको बता दें कि बीजिंग से संयम बरतने की अपील ऐसे समय आई है, जब Israel Defense Forces (IDF) ने घोषणा की है कि उसकी वायुसेना ने ईरान की राजधानी Tehran में कई सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले किए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में सैन्य अधिकारियों ने कहा, “तेहरान में Islamic Revolutionary Guard Corps से जुड़े कई ईंधन भंडारण परिसरों पर हमला किया गया है।”
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान में एक प्राथमिक लड़कियों के स्कूल पर हुए बम हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को जिम्मेदार ठहराए जाने के आरोपों को साफ तौर पर नकार दिया है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार है, तो उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बजाय उन्होंने इस बमबारी के लिए ईरान को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ईरानी हथियारों की सटीकता कम होने के कारण ऐसा हो सकता है।
Updated on:
08 Mar 2026 01:22 pm
Published on:
08 Mar 2026 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
