
S. Jaishankar With Chinese Counterpart
इन दिनों जर्मनी (Germany) के म्यूनिख में चल रहे म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस (Munich Security Conference 2024) का आयोजन हो रहा है। ये कार्यक्रम 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। इस कांफ्रेंस में एक बेहद दिलचस्प नजारा दिखाई दिया, जो पूरी दुनिया के लिए बेहद दिलचस्प रहा। वो ये कि ताइवान-भारत श्रमिक समझौते (India-Taiwan labor Agreement) से तिलमिलाया चीन अब थोड़ा नरम दिख रहा है। इसकी बानगी इस कांफ्रेंस से आई एक तस्वीर ने दिखा दी है। आप भी देखिए ये वीडियो-
हाथ मिलाकर यूं की गुफ्तगू
दरअसल हुआ यूं कि कांफ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) अपने समकक्षों से जब मिल रहे थे, तो अचानक उनकी नजर मीडिया से बात कर रहे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) पर पड़ी। बस फिर क्या था, उन्होंने एस जयशंकर को वहीं से इशारा किया और तेज कदमों से चलते हुए एस जयशंकर के पास पहुंच गए। भारत-चीन समकक्षों को एक साथ देखकर वहां मौजूद मीडिया भी इन तस्वीरों को कवर करने लगा। चीनी विदेश मंत्री ने बड़ी ही गर्मजोशी से भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से हाथ मिलाया, औऱ हाथ में हाथ लिए हुए ही दोनों नेताओं ने आपस में कुछ गुफ्तगू भी की।
भारत-चीन विवाद और ताइवान मुद्दे के बीच आई तस्वीर
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और चीन की विस्तारवादी नीतियों को लेकर भारत और चीन के संबंध (India-China Realation) लंबे समय से खराब चल रहे हैं और अभी दो दिन पहले ही भारत ने ताइवान से श्रमिक समझौता कर अपने 1 लाख श्रमिकों को ताइवान भेजने का फैसला भी किया है। वही ताइवान जिसे चीन अपना हिस्सा बताता है। इसे लेकर भी चीन काफी भड़का हुआ है। एक दिन पहले ही चीन के विदेश मंत्रालय के एक सहायक मंत्री ने इस पर एक X पोस्ट किया था। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया था, लेकिन अमेरिका को साधते हुए उन्होंने ये बयान लिखा था।
क्या है म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस ?
बता दें कि म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस (Munich Security Conference 2024) का आयोजन जर्मनी के तीसरे सबसे बड़े शहर म्यूनिख में हो रहा है। ये एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है, जहां पूरी दुनिया के नेता और कई अधिकारी, एंबेसेडर एक साथ आते हैं और कई महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखते हैं और उनके समाधान के लिए नीतियां बनाते हैं।
Published on:
18 Feb 2024 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
