
Planes collision in Mexico
पिछले कुछ महीनों में विमान हादसों के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला हाल ही में मैक्सिको में देखने को मिला। यह मामला मैक्सिको (Mexico) के डुरांगो (Durango) राज्य के ला गैलानसिटा (La Galancita) शहर में हुआ। सोमवार की सुबह ला गैलानसिटा में 2 प्राइवेट विमानों की टक्कर हो गई। यह एक्सीडेंट एक एयरस्ट्रिप पर हुआ। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट के समय एक प्राइवेट विमान लैंड कर रहा था और दूसरा टेकऑफ कर रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर में शामिल दोनों प्राइवेट विमान Cessna एविएशन कंपनी के लाइट एयरक्राफ्ट्स थे।
5 लोगों की मौत
मैक्सिको के डुरांगो राज्य के ला गैलानसिटा शहर में हुई दो प्राइवेट विमानों की टक्कर में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। इसकी वजह दोनों प्राइवेट विमानों में टक्कर के बाद आग लगने को बताया जा रहा है।
एक्सीडेंट के कारण की जांच हुई शुरू
मैक्सिको के डुरांगो राज्य के ला गैलानसिटा शहर में हुई दो प्राइवेट विमानों की टक्कर के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस एक्सीडेंट के कारण की जांच शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- चीन की कोयला खदान में हादसा, 16 मजदूरों की मौत
Published on:
26 Sep 2023, 11:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.