24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज कयामत का दिन! कॉमिक बुक के कारण जापान में पसर गया सन्नाटा, फ्लाइट्स कैंसिल

जापान में एक कॉमिक बुक के कारण अफवाह फैल गई है कि आज कयामत का दिन है। सुनामी या भूकंप के कारण लाखों लोगों की जान जा सकती है। अफवाह का टूरिज्म सेक्टर पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
Japan (Photo: IANS)

Japan (Photo: IANS)

जापान (Japan) में एक कॉमिक बुक (Comic Book) के कारण दहशत फैल गई है। लोग महाविनाश से बचने के लिए अगल-अलग तरीके सोच रहे हैं। पर्यटन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। दरअसल, जापानी मंगा आर्टिस्ट रियो तुत्सकी की कॉमिक बुक द फ्यूचर आई सॉ में कहा गया है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में सुनामी (tsunami) आएगी। ये आपदा पहले से कई गुना अधिक भयानक होगी।

कॉमिक बुक में के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को सुबह 4.18 बजे जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र में एक गहरी दरार फटेगी। उससे एक सुनामी आएगी। यह 2011 के भीषण विनाश से तीन गुना ज्यादा ताकतवर होगी। वहीं इस भविष्यवाणी को बल बीते दिनों जापान के टोकारा द्वीप समूह में आ रहे भूकंपों से मिल रहा है। टोकारा द्वीप समूह का एक छोटा सा टापू अकुसेकी पिछले कुछ दिनों में 1000 से ज्यादा बार हिला है। इस टापू पर 21 जून से अब तक 1031 भूकंप आ चुके हैं। 3 जुलाई को 5.5 तीव्रता वाला भूकंप भी आया।

लोगों के भीतर डर का माहौल

जापान की सरकार भले ही इसे अफवाह मान रही हो, लेकिन लोगों के भीतर इसका डर है। हॉन्गकॉन्ग से जापान जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। बुकिंग्स में 80 फीसदी की गिरावट आई है।

जापान मेट्रोलॉजिकल विभाग ने क्या कहा?

जापान मेट्रोलॉजिकल विभाग ने कहा कि यह महज एक अफवाह है। विज्ञान के पास अभी बी भूकंप की सटीक भविष्यवाणी लगाने का कोई तरीका नहीं है। हालांकि, एक सरकारी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर नानकाई ट्रफ में महाभूकंप आता है तो उससे तीन लाख लोगों की जान जा सकती है। जापान को इससे 1.8 ट्रिलियन का नुकसान हो सकता है।

नानकाई ट्रफ जापान के प्रशांत तट के किनारे एक 800 किलोमीटर की समुद्री खाई है। जहां चार टेक्टॉनिक प्लेट्स मिलती हैं। यह इलाका पिछले कई दशकों से जापान के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। भू वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 30 से 70 सालों के दौरान यहां 8 से 9 तीव्रता का भयानक भूकंप आ सकता है।

कॉमिक बुक राइटर ने क्या कहा?

कॉमिक बुक राइटर रियो तात्सुकी ने कहा कि लोग उनकी किताब व बातों को गंभीरता से न लें, बल्कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सलाह पर ध्यान दें। जापान में आपदा, विनाश, कयामत, 5 जुलाई को कुछ बड़ा होगा जैसे शब्द ट्विटर और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

कॉमिक बुक ‘द फ्यूचर आई सॉ’ में साल 1999 में प्रकाशित हुई थी। साल 2021 में फिर से छापा गया। यह किताब उनके सपनों पर आधारित है, और उनके प्रशंसकों का दावा है कि तात्सुकी ने 1995 का कोबे भूकंप और 2011 की तोहोकू सुनामी की भविष्यवाणी भी पहले ही कर दी थी।