
HIV
Highest number of HIV Positives: भारत के त्रिपुरा में एक साथ 828 HIV पॉजिटिव केस आने से देशभर में हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में HIV केस का सामने आना वाकई में चिंताजनक है वो भी तब जब भारत समेत पूरी दुनिया इस संक्रमण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। बावजूद इसके इतनी बड़ी संख्या में HIV पॉजि़टिव केस का मिलना समाज के लिए एक बड़ी समस्या बनता दिख रहा है। HIV संक्रमण की समस्या सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है। पूरी दुनिया इस खतरे से निपटने की सालों से भरकस कोशिश कर रही है जिसमें कुछ हद तक सफलता मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में कितने HIV के मरीज़ हैं, और कहां पर इसके सबसे ज्यादा केस सामने आते हैं। नहीं…तो हम आपको इसका जवाब देते हैं।
HIV यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus) एक तरह का वायरस है जो इंसान के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली पर अटैक करता है। ये HIV इंसान के शरीर में प्रवेश करके CD4 कोशिकाओं, जिन्हें टी-हेल्पर कोशिकाएं भी कहा जाता है, पर हमला करता है। ये कोशिकाएं इंसान के शरीर के लिए इम्यून सिस्टम के लिए काफी अहम होती हैं। क्योंकि ये शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं।
अगर किसी शख्स को HIV का संक्रमण हो गया है और उसका इलाज नहीं किया गया है तो ये एड्स यानी एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) का कारण बन सकता है। एड्स वो अवस्था है जब इम्यून सिस्टम इतनी कमजोर हो जाती है कि शरीर सामान्य संक्रमणों और बीमारियों से भी लड़ने में असमर्थ हो जाता है।
अब सवाल उठता है कि इतना भयानक वायरस शरीर में प्रवेश करता कैसे है और कैसे ये एक-दूसरे में फैल जाता है। तो इसके कई कारण हैं।
HIV संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा अफ्रीका में पाए जाते हैं। यहां पर हर साल करीब 1.5 मिलियन लोग HIV पॉज़िटिव पाए जाते हैं। अफ्रीका महाद्वीप के लगभग हर देश से HIV संक्रमण के केस मिलते हैं। अफ्रीका पूरी दुनिया का HIV सेंटर बना हुआ है। सबसे ज़्यादा प्रभावित देश पूर्वी और दक्षिणी अफ़्रीका के हैं जो एक एड्स बेल्ट बनाते हैं। इस बेल्ट में लगभग 16 देश शामिल हैं और जिबूती और इथियोपिया से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक महाद्वीप के पूर्वी हिस्से तक फैला हुए हैं। ये देश दुनिया की आबादी का सिर्फ़ 4 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन दुनिया भर में HIV संक्रमण के 50 प्रतिशत से ज़्यादा मामले इन्हीं देशों में हैं।
दुनिया भर में 29.8 मिलियन लोग एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी ले रहे हैं। 2022 में 76% संक्रमित लोगों ने इलाज लिया है। वहीं 71% लोगों ने इस वायरल लोड को दबा दिया है।
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में लगभग 2.40 मिलियन भारतीय HIV ग्रस्त हैं। 2009 के आंकड़ों के मुताबिक इसमें 0.31% वयस्कों हैं। वहीं 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का आंकड़ा 3.5% है। जबकि 83% 15-49 वर्ष की उम्र के लोग भी इसमें शामिल हैं। इन मामलों में 39% यानी करीब 930,000 महिलाएं हैं। भारत में HIV के हॉटस्पॉट दक्षिण और उत्तर-पूर्व भारत के राज्य हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले दक्षिण भारत के चार राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं। वहीं बंगाल, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश में केस सामने आते हैं। जिनकी संख्या 100,000 से ज्यादा हैं और भारत में संक्रमण के 22% हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं।
Updated on:
13 Jul 2024 10:46 am
Published on:
12 Jul 2024 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
