
Cyclone and Floods in Southern Brazil
मौसम की मार बड़ी ही खतरनाक होती है। और इस समय ब्राज़ील (Brazil) में मौसम की मार देखने को मिल रही है। साउथर्न ब्राज़ील में चक्रवात ने कहर मचाया हुआ है। चक्रवात की वजह से साउथर्न ब्राज़ील के कई शहरों में भारी बारिश के साथ ही बाढ़ भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। चक्रवात का सबसे बुरा असर रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) राज्य में पड़ रहा है, जहाँ 60 शहरों में चक्रवात ने नुकसान पहुंचाया है।
21 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार चक्रवात की वजह से अब तक रियो ग्रांडे डो सुल में करीब 21 लोगों की मौत हो चुकी है। स्टेट ऑथोरिटीज़ ने इस बात की जानकारी दी और यह भी बताया कि यह आंकड़ा अब तक रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में इस तरह की परिस्थिति से मरने वालों के मामले में सबसे ज़्यादा है।
1,600 से ज़्यादा लोग बेघर
रियो ग्रांडे डो सुल में चक्रवात और बाढ़ की वजह से कुछ दिन में ही हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं। स्टेट ऑथोरिटीज़ के अनुसार 1,600 से ज़्यादा लोग चक्रवात और बाढ़ की वजह से अपने घरों को खो चुके हैं। इस वजह से कुछ लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। चक्रवात और बाढ़ से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों की शरण ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या गिरफ्तारी के डर से व्लादिमीर पुतिन ने रद्द किया G20 के लिए भारत दौरा? जानिए डिटेल्स
Published on:
06 Sept 2023 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
