28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deadly Rain: पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही, 98 लोगों की मौत और 185 घायल

Pakistan Rain: पाकिस्तान के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है। इस बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 12, 2025

Torrential rain

Torrential rain (Representational Photo)

मानसून (Monsoon) अब पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में दस्तक दे चुका है और इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पाकिस्तान के पंजाब (Punjab), खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और सिंध (Sindh) प्रांत मूसलाधार बारिश की वजह से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल है और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे जान-माल का नुकसान भी हो रहा है।

अब तक 98 लोगों की मौत

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे ज़्यादा लोग पंजाब प्रांत में मारे गए हैं। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बात की जानकारी दी। एनडीएमए के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।


185 लोग घायल

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक 185 लोग घायल हो चुके हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा है।


लापता लोगों की हो रही है तलाश

बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसमें बहकर कई लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


कई घरों को पहुंचा नुकसान

बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाकों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। कई वाहन भी बाढ़ में बह गए हैं। यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ‘वॉटरस्ट्राइक’, एक और झटका देने की प्लानिंग