
Dholi Meena indian Marriage
Dholi Meena: यूरोप के माल्टा में रह रहीं प्रवासी भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा ( Dholi Meena) ने सीधे यूरोप से बताया कि वो यूरोपियन देश माल्टा में वहां की एक लोकल यूरोपियन शादी में शामिल हुईं। दुल्हन व दूल्हा दोनों यूरोपियन थे। उन्हें देख कर दुल्हन को राजस्थानी संस्कृति इतनी पसंद आई कि उसने शादी पर धोली मीणा से राजस्थानी कपड़े लिए और बात बन गई।
दुल्हन डोरियन कैटेनिया ने धोली मीणा को बताया कि उसे राजस्थानी संस्कृति बहुत अच्छी और रंगबिरंगी लगती है। इस पर धोली मीणा ने दुल्हन को शादी के लिए सजाया-संवारा। वो शादी के बाद जल्द हनीमून पर राजस्थान आएंगे। उन्हें यह देख कर बहुत अच्छा लगा कि यूरोपियन लोग राजस्थानी संस्कृति के दीवाने हो रहे हैं।
धोली मीणा ने कहा कि वो जब भी यूरोपियन लोगो से मिलती हैं तो उन्हें राजस्थान आने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर धोली मीणा सभी प्रदेश व देश वाशियो से एक महत्वपूर्ण अपील की कि जब भी कोई विदेशी हमारे देश आए तो उससे बहुत अच्छे तरीक़े से व्यवहार करें, उन्हें चीजे वाजिब दामों पर दें, उनका अनुचित फ़ायदा नहीं उठाएं। विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ बिल्कुल भी न करें, क्योंकि जब वो लोग वापस उनके देश पहुँचेंगे तो वो वहाँ उनके देश के अन्य लोगों में अपना अनुभव शेयर करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर हम भारत में विदेशियों को अच्छा अनुभव देंगे तो वो हमारे देश की बढ़ाई करेंगे और अगर उनका अनुभव बुरा रहा तो वो हमारे देश की बुराई करेंगे। इसका हमारी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ना स्वाभाविक हैं। इसलिए हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विदेशी जब हमारे देश से वापस जाएं तो अच्छे अनुभव के साथ जाएं।
यूरोप में रह कर भारत विशेषकर राजस्थान का नाम रोशन करने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा दौसा जिले के निमाली गांव की रहने वाली प्रवासी भारतीय हैं और विदेश में रह कर राजस्थानी पहनावे के कारण चर्चा में आई। वे लाखों लोगों की पसंद है। उनके प्रति देसी स्वैग है। वे हर जगह लोकप्रिय हैं। बाजार में शापिंग हो या बीच पर चहलकदमी,वे यूरोप में बिकनी गर्ल्स के बीच लुगड़ी पहनने की वजह से सुर्खियों में छा गईं।
अमरीका, फ्रीका हो या यूरोप, सभी जगह लोग धोली मीणा के दीवाने हैं। वो यूरोप में रह कर राजस्थानी खाना दाल बाटी खाती हैं और उन्होंने विदेशी महिलाओं को अपना दोस्त बना कर राजस्थानी रंग में रंगते हुए उन्हें पीली लुगड़ी पहनाई। वो 14 साल पहले अंग्रेजी नहीं जानती थीं,अब वो फर्राटे से अंग्रेजी बोलती हैं और अंग्रेजों के बाजार में शापिंग करती हैं तो कौतूहल का विषय बन जाता है।
Updated on:
22 Sept 2024 03:20 pm
Published on:
22 Sept 2024 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
